रायपुर, 11 फरवरी/ स्वास्थ्य
विभाग के राज्य नोडल अधिकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विगत एक जनवरी से आज
11 फरवरी तक लगभग डेढ़ महीने में स्वाइन फ्लू के दस प्रकरण मिले हैं, लेकिन
इनमें से किसी भी मरीज की मृत्यु स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है। उन्होंने
बताया कि बीमारी नियंत्रण के राष्ट्रीय केन्द्र (एन.सी.डी.सी.) नई दिल्ली
से आज यहां स्वास्थ्य संचालनालय को आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है।
इनमें से तीन स्वाइन फ्लू के धनात्मक प्रकरण हैं। तीनों मरीजों का इलाज चल
रहा है। इन्हें मिलाकर राज्य में एक जनवरी से अब तक 69 संभावित मरीजों में
से दस मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी भी मरीज की मौत
स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों ने एक बार
फिर आम जनता से अपील की है कि मौसमी सर्दी-बुखार होने पर और सांस में तकलीफ
होने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य
केन्द्र से सम्पर्क करें, जहां स्वाइन फ्लू की दवाई पर्याप्त मात्रा में
उपलब्ध है।
POPULAR POSTS
-
छालीवुड में नई कहानी का आगाज ... फिल्म का नाम - लगन मोर सजन से डायरेक्टर - वैभव अम्बष्ट ...
-
RAMLILA फिल्म देखने जाने से पहले अब तो फिल्म का प्रोमो और पोस्टर देखकर जाने में ही समझदारी है। टॉकीज जाकर ठगा महशुस करने से अच्छा...
-
भोजली छत्तीसगढ़ का धार्मिक लोकपर्व है जिसे महिलाएं सावन के महीने में धूमधाम से मनाती हैं। भोजली पर्व वास्तव में प्रकृति पूजन, आस्था, मनोकामन...
-
सताये, रोम-रोम ठिठुराते कड़ाके की सर्दी खूब सुहाये, रात में अलाव और सबुह की गुनगुनी धूप सुहाने, ऊनी कपड़ों के भीतर से लेलो मजा ...
-
'हिचकी' फूल फ्री मूवी रिव्यू यशराज फिल्म्स के बैनर निर्मित फिल्म 'हिचकी' एक सामाजिक कहानी को लेकर बनाई गई है जिसमें जन्म...
-
वैसे तो फिल्म के शौकिनों के लिये काम और परीक्षा कोई बड़ी बाधा नहीं बनती है। जब चाहे मन किया तो अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्में देख आते ह...
-
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जिले में पंचायत आम निर्वाचन के समय अनुसूची जारी कर दी गई है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम...
-
छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक और नवाचार का शुभारंभ किया है। कहा जा रहा है कि अब ऑनलाईन एजुकेशन प्लेटफार्म ‘पढ़ई तुंहर द...
-
देश में 500 और 1000 का नोट अब रद्दी हो गया, प्रधानमंत्री के औपचारिक घोषणा के बाद से। इसे कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ एक ब्रह्मास्त्...
-
श्री महाप्रभुजी प्राकट्रय बैठकजी मंदिर चंपारण: यात्रा वृतांत श्री वल्लभाचार्य जी भक्तिकालीन सगुणधारा की कृष्णभक्ति शाखा क...