मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने
नए वर्ष के प्रथम दिवस एक समाज सेवी संगठन द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा का शुभारंभ किया।
उन्होंने इसके लिए संस्था के जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाई। संस्कृति
विभाग के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने बताया कि
संस्था द्वारा जनपत्रकारिता में आम जनता को जोड़कर एक मोबाइल फोन नम्बर के
जरिए लोगों की समस्याएं इंटरनेट के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का
प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के दूरदराज
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में यह प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री
ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का लाभ मिल रहा है,
जिनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जनभागीदारी वेबसाइट तथा टोल फ्री नम्बर
1800-233-3663, आपात कालीन चिकित्सा सेवा के लिए संजीवनी एक्सप्रेस टोल
फ्री नम्बर 108, गर्भवती माताओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए महतारी
एक्सप्रेस को टोल फ्री नम्बर 102 और निःशुल्क आरोग्य परामर्श के लिए टोल
फ्री नम्बर 104 भी शामिल हैं। डॉ. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि
सीजीनेट जनपत्रकारिता के माध्यम से भी इस दिशा में पहल की जा रही है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दूरदराज के इलाकों में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस
अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष बस्तर राजस्व संभाग के नारायणपुर जिले के
अबूझमाड क्षेत्र के कलाकारों ने गोंडी भाषा में नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन किया,
जिसमें यह बताया गया है कि गांव में मनरेगा आदि योजनाओं से संबंधित
समस्याओं के निराकरण के लिए किस प्रकार मोबाइल फोन के जरिए प्रशासन तक
सूचना भेजी जाती है और समस्या का तत्काल निराकरण भी हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने इस नाट्य प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोंडी बोली
में होने के बावजूद इस नुक्कड़ नाटक में भाषा कहीं दीवार बनकर आड़े नहीं आई।
कलाकारों ने ग्रामीणों की भावनाओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया।
शासकीय कॉलेज दंतेवाड़ा के प्राचार्य निलम्बित
राज्य
सरकार ने दंतेश्वरी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा महेन्द्र कर्मा
शासकीय कन्या महाविद्यालय दंतेवाड़ा के प्राचार्य डॉ. टी.आर डेहरे को
तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उनका
निलम्बन आदेश कल एक जनवरी को यहां मंत्रालय (महानदी भवन ) से जारी किया
गया। डॉं. डेहरे द्वारा क्रय संबंधी लाखों रूपए की अनियमितता व भ्रटाचार की
जांच के संबंध में अपर कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने समिति गठित कर
जांच रिपोर्ट सौंपी थी । रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य के विरूद्व
छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 का पालन नहीं किए जाने का प्रमाण पाया गया
। अतः इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के 1965 के नियम 3 का स्पष्ट
उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील )
नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तहत उनके खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की गयी।
निलम्बन अवधि में डॉ डेहरे का मुख्यालय शासकीय महाविद्यालय अम्बिकापुर
निर्धारित किया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
POPULAR POSTS
-
छालीवुड में नई कहानी का आगाज ... फिल्म का नाम - लगन मोर सजन से डायरेक्टर - वैभव अम्बष्ट ...
-
RAMLILA फिल्म देखने जाने से पहले अब तो फिल्म का प्रोमो और पोस्टर देखकर जाने में ही समझदारी है। टॉकीज जाकर ठगा महशुस करने से अच्छा...
-
भोजली छत्तीसगढ़ का धार्मिक लोकपर्व है जिसे महिलाएं सावन के महीने में धूमधाम से मनाती हैं। भोजली पर्व वास्तव में प्रकृति पूजन, आस्था, मनोकामन...
-
सताये, रोम-रोम ठिठुराते कड़ाके की सर्दी खूब सुहाये, रात में अलाव और सबुह की गुनगुनी धूप सुहाने, ऊनी कपड़ों के भीतर से लेलो मजा ...
-
'हिचकी' फूल फ्री मूवी रिव्यू यशराज फिल्म्स के बैनर निर्मित फिल्म 'हिचकी' एक सामाजिक कहानी को लेकर बनाई गई है जिसमें जन्म...
-
वैसे तो फिल्म के शौकिनों के लिये काम और परीक्षा कोई बड़ी बाधा नहीं बनती है। जब चाहे मन किया तो अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्में देख आते ह...
-
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जिले में पंचायत आम निर्वाचन के समय अनुसूची जारी कर दी गई है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम...
-
छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक और नवाचार का शुभारंभ किया है। कहा जा रहा है कि अब ऑनलाईन एजुकेशन प्लेटफार्म ‘पढ़ई तुंहर द...
-
देश में 500 और 1000 का नोट अब रद्दी हो गया, प्रधानमंत्री के औपचारिक घोषणा के बाद से। इसे कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ एक ब्रह्मास्त्...
-
श्री महाप्रभुजी प्राकट्रय बैठकजी मंदिर चंपारण: यात्रा वृतांत श्री वल्लभाचार्य जी भक्तिकालीन सगुणधारा की कृष्णभक्ति शाखा क...
