नया रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित अब कहलायेगा अटल नगर

छत्तीसगढ़ सरकार की अटल जी को श्रद्धांजलि पुष्प-

  •  नया रायपुर का नामकरण अटल नगर
  • सभी जिला मुख्यालयों में लगेगी अटल जी की प्रतिमा
  • अटल जी नाम पर सेंट्रल पार्क
  • राष्ट्रीय स्तर के कवियों के लिए अटल जी के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना
  • बिलासपुर विश्वविद्यालय और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नामकरण अटल जी के नाम पर
  • मड़वा ताप बिजली परियोजना और रायपुर शहर के एक्सप्रेस वे का नामकरण भी अटल जी के नाम पर





देश ने अटल के रूप में क्या कुछ खोया ये उनके जाने के बाद जाना है। किसी के लिये वे राजनेता थे तो किसी के लिये वे महान कवि, कोई उन्हे युगपुरूष मानता है तो कोई सच्चा राष्ट्रभक्त आज हर कोई उनको याद करके गमगीन हो रहा है। भारत देश ही अपितु बाहर के कई देश अटल जी को याद करते हुये शोक मना रहे है। ऐसे महान पुरूष ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है ये प्रत्येक छत्तीस​गढ़ वासियों के लिये गर्व की बात है। जब अटल जी की निधन की खबर आई उस समय देश अपनी आजादी की 72 स्वतंत्रता दिवस के जूनून में था। हर तरफ आजादी के तराने गुंज रहे थे फिर अचानक ही अटल जी की कविताएं गुंजने लगी। उनके कृतियां पुन: प्रकाशित होने लगी, कविताओं का वाचन होने लगा। सही मायने में यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि थी।
अटल जी ने अपने अंतिम समय में अपने द्वारा खड़ी की गई पार्टी को शिखर पर देखा है, निश्चित ही पार्टी भी उनके नाम को शिखर पर ही स्थापित करेगी। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी ओर से सबसे बड़ी घोषणा कर दी है, नया रायपुर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह ऐलान किया है कि नया रायपुर का नाम अब अटल नगर होगा। उन्होने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए नया रायपुर का नामकरण अटल नगर करने और वहां अटल जी की मूर्ति स्थापित करने और वहां सेंट्रल पार्क का नामकरण भी उनके नाम पर करने और नया रायपुर में ही अटल स्मारक बनाने सहित राज्य में उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नया रायपुर के अलावा प्रदेश के सभी 27 जिला मुख्यालयों में अटल जी की प्रतिमा लगायी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि बिलासपुर विश्वविद्यालय और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नामकरण अटल जी के नाम पर करने तथा राष्ट्रीय स्तर के कवियों के लिए अटल जी के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना और प्रदेश सरकार के द्वितीय चरण की विकास यात्रा को अटल विकास यात्रा के नाम से आयोजित होगी। इसके अलावा मड़वा ताप बिजली संयंत्र और राजधानी रायपुर में पूर्ववर्ती नेरोगेज पर बन रहे एक्सप्रेस वे कलेक्टोरेट के बगीचे का नामकरण भी स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। 

अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन ​परिचय- 


अटल जी का जनम 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ ​था। उनके पिता का नाम पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता का नाम श्रीमती कृष्णा वाजपेयी है। उनके पिता ग्वालियर में अध्यापन कार्य करते थे। अटल जी की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर में हुई तथा वे कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एम.ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने अपने पिताजी के साथ-साथ कानपुर में एल.एल.बी. की पढ़ाई भी प्रारम्भ की लेकिन उसे बीच में ही विराम देकर पूरी निष्ठा से संघ के कार्य में जुट गये।

अटल जी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् १९६८ से १९७३ तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। सन् १९५७ में बलरामपुर (जिला गोण्डा, उत्तर प्रदेश) से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर लोकसभा में पहुँचे। सन् १९५७ से १९७७ तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे। मोरारजी देसाई की सरकार में सन् १९७७ से १९७९ तक विदेश मन्त्री रहे। ६ अप्रैल १९८० में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया।

दो बार राज्यसभा के लिये भी निर्वाचित हुए। लोकतन्त्र के सजग प्रहरी अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् १९९७ में प्रधानमन्त्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। १९ अप्रैल १९९८ को पुनः प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली और उनके नेतृत्व में १३ दलों की गठबन्धन सरकार ने पाँच वर्षों में देश के अन्दर प्रगति के अनेक आयाम छुए।

पुरस्कार को मिले पुरस्कार-

  • 1992 में पद्म विभूषण, 
  • 1993 में डी लिट (कानपुर विश्वविद्यालय), 
  • 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार, 
  • 1994 में श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार, 
  • 1994 में भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार, 
  • 2015 में डी लिट (मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय), 
  • 2015 में 'फ्रेंड्स ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवॉर्ड', (बांग्लादेश सरकार द्वारा प्रदत्त), 
  • 2015 में भारतरत्न से सम्मानित,


अटल जी की कुछ प्रमुख प्रकाशित रचनाएँ-

  • मृत्यु या हत्या
  • अमर बलिदान (लोक सभा में अटल जी के वक्तव्यों का संग्रह)
  • कैदी कविराय की कुण्डलियाँ
  • संसद में तीन दशक
  • अमर आग है
  • कुछ लेख: कुछ भाषण
  • सेक्युलर वाद
  • राजनीति की रपटीली राहें
  • बिन्दु बिन्दु विचार, इत्यादि
  • मेरी इक्यावन कविताएँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

POPULAR POSTS