आने वाली नई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया','फिल्लौरी','नाम शबाना','लल्ली की शादी में लड्डू दिवाना','बेगम जान','नूर','बाहुबली-2'से लुटो छुट्टी का दोगुणा मजा


वैसे तो फिल्म के शौकिनों के लिये काम और परीक्षा कोई बड़ी बाधा नहीं बनती है। जब चाहे मन किया तो अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्में देख आते है। लोग तो इतने भी दिवाने होते है कि फिल्म लगने से पहले ही फिल्म रिलीज तारीख को ध्यान में रखकर अपने काम से समय बंग करते है और फस्ट दिन, फस्ट शो देखने के लिये निकल पड़ते है। कुछ ऐसी फिल्म जो परिवार के साथ देखने लायक नहीं होती है उसे भी अच्छा खासा दर्शक मिल जाता है। कारण कि परिवार में सभी लोग फिल्म एक साथ देखना पसंद नहीं करते है। बहरहाल अपने दोस्तों के साथ देखने का मजा अलग होता है, तो परिवार के साथ क्यो मजा खराब करें। इस तरह फिल्म के कदरदान टाकीज तक पहुंच ही आते किसी न कसी बहाने। फिल्मकार अपनी फिल्म को पर्दे पर लाने के लिये त्योहार के अलावा ग्रीष्म के मौसम को अच्छा मानने है। चूंकि इस समय सभी गर्मी की तपन से बचने छुट्टी मनाने निकलते है। बच्चों की भी स्कूल से छुट्टी मिल गई है। फिल्म देखने वालों के लिये मार्च और अप्रेल का महीना अच्छा जाने वाला है क्यो इस महीने के हरेक सप्ताह में एक नई फिल्म देखने को मिलने वाला है। ना देखने वाले को लाख बहाना आता है और देखने वाले रिलीज की तारीख याद रखते है। हमें भी कुछ फिल्मों के नाम याद आ रहे है जो इस महीने आपके समीप के सिनेमाघरों में रिकार्ड तोड़ने वाले है। 

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च से सिनेमाघरों में


- 10 मार्च से भारत के सभी हिन्दी भाषी प्रांतों के सिनेमाघरों में रिकार्ड तोड़ भीड़ के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' प्रदर्शित हुई है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें वरूण धवन और आलिया भट्ट अपनी फिल्मी जीवन का शुरूआत कर रहे है। फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद किये और पिल्म को फस्ट डे फस्ट शो देखने से नहीं चूके। गाने और फिल्मांकन भी बेहतरीन है। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका वरुण धवन, आलिया भट्ट, के अलावा गौहर खान, मोहित मारवाह, आकांक्षा सिंह, नमित शाह, अनमोल जैन, श्वेता बासु प्रसाद, शिव दर्शन, पुनीत सिंह रत्न, गिरीश कर्नाड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Estonian Famous Actors-
Romee Strijd, Elsa Hosk, Elsa Hosk, Blanca Padilla, Vita Sidornika, Blanca Padilla, Niamh Adkins, Behati Prinsloo, Lias Ribeiro, Blanca Padilla

'फिल्लौरी' 24 मार्च से सिनेमाघरों में


-24 मार्च से रिलीज होने वाली हिन्दी फिचर फिल्म 'फिल्लौरी' को पंजाब संस्कृति पर फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी भी पंजाब प्रांत की ही एक प्रेम कहानी है जिसमें एक पंजाबी अनिवासी भारतीय लड़का कानन अपने बचपन के प्यार से शादी करने भारत लौटता है। किन्तु संयोग से उसकी कुण्डली से पता चलता है कि मांगलिक दोष है और उसे अनु से शादी करने से पहले एक पेड़ से शादी करनी पड़ेगी ताकि उसके गृहस्थ जीवन में कोई व्यवधान न आये। अनिच्छा से वो पेड़ से शादी कर लेता है पर बाद में वो ये देखकर हैरान हो जाता है की कोई चमत्कारिक चीज उसका पीछा कर रही है। बाद में पता चलता है की वो एक दयालु प्रेतात्मा शशि है। पूरी फिल्म शशि की अधूरी प्रेम कहानी और कानन के इर्दगीर्द घुमती है। इसमें हास्य, कहानी, संस्कृति और थे्रलर सब कुछ थोड़ा-थोड़ा नजर आने वाला है। फिल्म फिल्लौरी में मुख्य भूमिका में है अनुष्का शर्मा, सूरज शर्मा, मेहरीन पीरज़ादा, दिलजीत दोसांझ आदि। इसके निर्देशक है अंशाई लाल और निर्माता है अनुष्का शर्मा, कर्नेश शर्मा। हालाकि जिस तरह से अभी बड़ी बजट की फिल्में आ रही उसके मुकाबले फिल्लौरी का तामझाम कुछ कम ही नजर आ रहा है फिर भी अनुष्का और सूरज अपने फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। अब देखना है पर्दे पर दर्शक कितना सराहते फिल्म को।
Famous Actors from Zimbabwe-
Abel Chimukoko, Alexandra Govere, Alois Moyo, Brian Dzingai, Cara Black,

'नाम शबाना' 31 मार्च से सिनेमाघरों में


- 31 मार्च से प्रदर्शित होने वाली फिल्म नाम शबाना एक एक्शन जासूस थ्रिलर फिल्म है, जो कि शिवम नायर द्वारा निर्देशित है और नीरज पांडे और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित है। यह फिल्म हिन्दी भाषी राज्यों के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। बहरहाल यह फिल्म एक महिला के उपर केंद्रीत है जिसे तपेने पन्नू निभा रही है इस भूमिका को करने के लिए उन्हे मिश्रित मार्शल आर्ट और जूडो का भी प्रशिक्षण लेना पड़ा। फिल्म में एक विशेष किरदार में अक्षय कुमार भी है इनके अलावा इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर, डैनी भी विशेष भूमिका में नजर आयेंगे।
Philippines models & actor
Antonello Joseph "AJ Perez", Alexander Collera Castro, Aljur Abrenica, Alodia Almira Arraiza Gosiengfiao, Yasmin Isabel "Yassi" Yasto Pressman, Angel Locsin, Angeline Quinto, Anna Bayle, 
Anne Curtis, Anthony Sarabia Torres, Arthur Solinap,  

'लल्ली की शादी में लड्डू दिवाना' 7 अप्रेल से सिनेमाघरों में 


- 7 अप्रेल से रिलीज हो रही है हास्य फिल्म 'लल्ली की शादी में लड्डू दिवाना'। इस फिल्म को शादी और छुट्टी के मौसम को देखते हुये 7 अप्रेल को रिलीज करना सही फैसला हो सकता है बहरहाल इस फिल्म की सफलता बद्रीनाथ की दुल्हनिया पर भी निर्भर करेगा। यदि यह फिल्म चल पड़ी तो बद्रीनाथ की गाड़ी रूक जायेगी अन्यथा इनकी लल्ली की शादी भी रूक सकती है। फिल्म के निर्देशक है मनीष हरिशंकर और निर्माता है टीपी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शादी का स्यापा दिखाया गया है। फिल्म में अक्षरा का किरदार एक मॉर्डन लड़की 'लालीÓ का किरदार निभा रही है जबकि विवान ने छोटे शहर के लड़के लड्डूका रोल निभाया है। गुरमीत चौधरी इस फिल्म में राजकुमार की भूमिका में हैं। लड्डू अपनी गर्लफ्रेंड लाली यानी अक्षरा को प्रेग्नेंट कर देते हैं लेकिन उसे अपनाने से इंकार कर देते हैं। इसी तरह कहानी में कुछ हास्य और रोमांस के साथ मुख्य भूमिका में अक्षरा हसन, विवान शाह और गुरमीत चौधरी है सब के अलावा इसमें रवि किशन, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा भी अहम रोल में नजर आयेंगे।
Australian models & actor-aussie stars in hollywood-
Nicole Kidman, Chris Hemsworth, Margot Robbie, Guy Pearce, Ruby Rose, Isla Fisher, Hugh Jackman, Rebel Wilson, Phoebe Tonkin, Russell Crowe, Geoffrey Rush, Rose Byrne, Liam Hemsworth, Joel Edgerton, Teresa Palmer, Jacki Weaver, Cate Blanchett, Naomi Watts, Mel Gibson, Jai Courtney, Claire Holt, Luke Bracey, 

'बेगम जान' 14 अप्रेल से सिनेमाघरों में


- 14 अप्रेल को रिलीज हो रही फिल्म बेगम जान को मुल्क विभाजन के समय उपजी विवाद को लेकर बनाई गई है। इस फिल्म के ट्रेलर के अनुसार इसमें देश के बटवारे दौरान दो देशों के सीमा पर बने वेश्यालय को तोड़कर दीवार बनाने को कहानी का सार रखा गया है। फिल्म में विद्या बालन एक वेश्यालय की मुखिया की भूमिका में हैं जो अपने कोठे को बचाने के लिए संघर्ष करती है। अभिनेत्री अपने किरदार को जिवंत करने के लिये हमेशा से जानी जाती है, इस फिल्म में भी लोग उन्हे एक वेश्यालय की मुखिया के किरदार में खूब रंग जमाते देखेंगे। ऐसा कहा गया है कि यह बंगाली फिल्म राजकहानी की रिमेक है। यह एक एक्शन-ड्रामा प्रधान फिल्म है जिसका निर्देशन एवं लेखन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है और निर्माता है मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट। फिल्म में विद्या बालन के अलावा गौहर खान, ईला अरुण, पल्लवी शारदा, नसीरुद्दीन शाह, राजित कपूर, आशीष विद्यार्थी, विवेक मुशरान, चंकी पांडे, पूनम सिंह राजपूत, रिधिमा तिवारी, फ्लोरा सैनी, प्रियंका सेटिया, मिष्टी चक्रवर्ती भी अहम किरदार में नजर आयेंगे। 

'नूर' 21 अप्रेल से सिनेमाघरों में


-21 अप्रेल से हिन्दी फिचर फिल्म नूर रिलीज हो रही है, फिल्म एक 'नूर' भरपूर ड्रामा है जो कि सनहिल सिप्पी द्वारा निर्देशित है और इसमें मुख्य किरदार में सोनाक्षी सिन्हा है। यह फिल्म पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक पत्रकार नूर के साथ दुर्व्यवहार और उनके जीवन के प्यार को लेकर गढ़ी गई है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कनान गिल, शिबानी दांडेकर, आयन बनर्जी, सनी लियोन भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे।
British Actresses-
Kate Beckinsale, Emilia Clarke, Catherine Zeta-Jones, Rachel Weisz, Keira Knightley, Emma Watson, Emily Blunt  

'बाहुबली-2' 28 अप्रेल से सिनेमाघरों में 


- 28 से सिनेमाघरों में एक गुंज सुनाई देने वाही है 'बाहुबली-2' की। जिस तरह से पार्ट वन को दर्शकों ने सराहा निर्देशक राजमौली काफी उत्साहित है। बाहुबली एक ऐतिहासिक कथा पर आधारित फिल्म है। जिसे लगभग 2.5 बिलियन के बजट पर तैयार किया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णन, सीताराज, नास्सर  नजर आयेंगे। इस फिल्म को तेलुगू और तमिल भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया है। अब तक के बनी फिल्मों में बाहुबली-2 को सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म का कहानी लिखे है विजयेंद्र प्रसाद ने। जिस तरह से लोगों ने टे्रलर देखकर प्रतिक्रिया दी है फिल्म से काफी उम्मीदे है निर्देशक एस एस राजमौली और निर्माता शोबू यारलागड्डा, प्रसाद देवेंनी को।
Kim Tae Hee- Eun Kyeong Lim- Park Shin Hye- Han Han- Seeing the positive reviews of Hong Ji Jean since its professional debut in the Korean entertainment industry, there is no doubt that she is the most established and famous actress in Korea. 

मोदी की सुनामी, चार राज्यों में भाजपा की सरकार


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से मिली प्रचंड बहुमत को अब तक बरकरार रखने की भरसक कोशिक की, नतीजा भी सकारात्मक रहा है। मई 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नई उर्जा के साथ देश को नई दिशा दे रहे है वही भाजपा की कमान को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संभाले हुए भारत विजय पर चल पड़े है। मोदी के नाम का शैलाब अब चुनाव में बहुमत के रूप में परिर्वतित होता नजर आ रहा है। जहां भी वें जाते है उनको देखने और सुनने के लिए लोगों का हुजूम खड़ा हो जाता है।
बहरहाल विपक्ष भले ही उनके कामों को नकारे लेकिन आम जनता उन्हे कितना चाहती इस बात का प्रमाण हाल ही हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम है। पांच राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव में एक मात्र पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में मोदी की सुनामी में अन्य पार्टी टीक नहीं पाये। कहा जाता है कि केंद्र की सियासत उत्तर प्रदेश से होकर जाती है और जिसने उत्तरप्रदेश जीत लिये उसके लिए भारत विजय कोई बड़ी बात नहीं होगी। इसलिए उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।


प्रदेश के इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है-

  1. अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है पेमा खांडू जी,
  2. असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोणोवाल जी, 
  3. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है रमन सिंह जी,
  4. गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है मनोहर पर्रीकर जी,
  5. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है विजय रूपाणी जी,
  6. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है मनोहर लाल खट्टर जी,
  7. झारखण्ड  में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है रघुवर दास जी,
  8. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है शिवराज सिंह चौहान जी,
  9. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है देवेन्द्र फडणवीस जी,
  10.  राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है वसुन्धरा राजे सिंधिया जी,














राज्यों के नये मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समरोह में भाजपा के शीर्ष नेता काफी गर्मजोशी से पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्र  के सभी बड़े नेतागण पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं वहा के मुख्यमंत्री भी पार्टी के नये सिपहसालार की ताजपोशी में पहुंच रहे है। इसी तारतम्य में 13 मार्च को गोवा में मनोहर पर्रिकर को भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर उनकी ताजपोशी की गई। इससे पहले मनोहर पर्रिकर केंद्र में रक्षामंत्री थे, शपथ से पहले उन्होने अपने पद से इस्तीफा दिये। इसी तरह मणिपुर में भी भाजपा के एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली। वे पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेथे। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के खैरासैंण गांव के निवासी रावत ने उत्तराखंड के पहले विधानसभा चुनावों में देहरादून जिले की डोइवाला सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के लिये सबसे बड़ी जीत है उत्तर प्रदेश। यहां से उनका भारत विजय का रास्त भी अब आसान हो गया। इसे एक तरह से आने वाले दिनों की लोकसभा चुनाव के जयघोष के रूप में भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के बाद से एक बात तो स्पष्ट थी की मुख्यमंत्री का नया चेहरा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी का चहेता ही होगा। ऐसा ही हुआ पार्टी ने हिन्दुत्व समर्थक योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। 

अब इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार-

  1. गोवा में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है मनोहर पर्रिकर,
  2. मणिपुर में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है एन. बीरेन सिंह,
  3. उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है  त्रिवेंद्र सिंह रावत,
  4. उत्तरप्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है योगी आदित्यनाथ, 




POPULAR POSTS